जबलपुर। जबलपुर के पास पाटन तहसील में दमोह-जबलपुर मार्ग में बगदरी के पास स्थित घाटी मोड़ पर सुबह करीब 10: 30 बजे एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने तथा 4 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में इस प्वाइंट पर 13 से अधिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं।
आज हुई घटना में बस जबलपुर से छतरपुर की ओर जा रही थी। बस बुंदेलखंड ट्रेवल्स की बतायाी जा रही है, बस जैसी घाटी के पास पहुंची बस चालक ने अपना नियंत्रण घो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है।
विस्तार
आज सुबह पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 मील मैं एक बारात बस पलट जाने के कारण उसमें सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि उक्त दुर्घटना में एक दर्जन के ऊपर घायल बताए जा रहे हैं पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को पाटन एवं मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई इस दुर्घटना की खबर आसपास के लोगों को लगते हैं वह मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया हादसा उस समय हुआ जब इस दुर्घटना के कुछ समय पूर्व वहां पर एक बोलेरो कार पलट गई थी जहां पर काफी भीड़ लगी हुई इसी दौरान तेंदूखेड़ा की ओर से पाटन आ रही बस के चालक ने भीड़ को बचाने के चक्कर में बस को नियंत्रण में करने का प्रयास किया इसी दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस जाकर मार किनारे पलट गई/
इस दुर्घटना के संबंध में पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा के एक जैन परिवार की बारात इंदौर गई हुई थी जब आज सुबह उक्त बारात बस से वापस तेंदूखेड़ा मार्ग से होते हुए पाटन आ रही थी इसी दौरान 27 मील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना के बाद काफी अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया पुलिस ने आनन-फानन में दो जेसीबी मशीनों को बुलवाया जिसकी मदद से बस के नीचे फसे घायल हुए मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है वहीं कुछ घायलों को मामूली चोट आने के कारण पाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया वही हादसे में जिन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई उन्हें जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है दुर्घटना की खबर लगते ही सबसे पहले टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया ।
पूर्व में भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
आज सुबह पाटन थाना के अंतर्गत 27 मील मैं हुए सड़क हादसे के संबंध में जानकारों ने बताया कि जिस जगह पर आज सुबह सड़क दुर्घटना हुई इसके पूर्व भी यहां पर अनेक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें अनेक लोग काल का ग्रास बने एवं गंभीर रूप से घायल हुए थे।
घायलों को निकालने में पुलिस की अहम भूमिका
बारात बस पलटने के बाद उसके नीचे दबे हुए बारातियों को बाहर निकालने मैं एसडीओपी देवी सिंह पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल एवं पुलिस स्टाफ की भूमिका रही पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बस के नीचे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे घायलों को बाहर निकालने एवं उनको तत्काल उपचारकी व्यवस्था कराने हेतु अस्पताल के लिए रवाना करने में अहम भूमिका रही है।

