Site icon Yashbharat.com

VIDEO : चुनावी दौरे के बीच सिंधिया ने संभाला कैरम का ‘स्ट्राइकर’, फिर किया ट्वीट

Jyotiraditya Scindia

भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे।इस बार भी इस सीट से कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है। उन पर इस बार दोहरी जिम्मेदारी है। जहां एक तरफ वो पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खुद के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी सिंधिया ने वक्त निकालकर अपनी थकान मिटाने के लिए बच्चों के साथ कैरम बोर्ड पर हाथ आजमाए। दरअसल सिंधिया चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया ने एक घर में कुछ बच्चों को कैरम बोर्ड खेलते देखा तो वो रुक गए और बच्चों के साथ कैरम खेलने लगे। बच्चे भी सिंधिया को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। कुछ देर यहां रुकने के बाद सिंधिया जनसंपर्क के लिए निकल गए।

इसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “गुना जो मेरा परिवार है, वहां छोटे बच्चों के साथ कैरम खेलने का मजा उठाया। लक्ष्य के प्रति बच्चों के समर्पण को देखकर ये विश्वास हो गया कि क्षेत्र का भविष्य योग्य हाथों में है। इनको प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी परिवार के मुखिया होने के नाते मेरी है, जिसे मैं अपना धर्म मानता हूं।”

बता दें कि गुना को सिंधिया राजघराने की परंपरागत सीट माना जाता है। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। यूपी में व्यस्त होने की वजह से इस बार सिंधिया की चुनाव प्रचार की कमान पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने संभाल रखी है। वो इलाके में लगातार घूम रही हैं।

Exit mobile version