Site icon Yashbharat.com

VIDEO: कोलकाता में बोले पीएम मोदी- दीदी की स्कूटी नंदीग्राम में गिरना तय

07 03 2021 pm rally1 202137 144121

PM Modi Brigade Maidan Rally : कोलकाता के एतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड मैदान में रविवार को भाजपा की ऐतिहासिक रैली हुई। भारी जनसैलाब की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ। (नीचे देखें वीडियो) पीएम मोदी ने कहा, राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में मैंने कभी इतने बड़े विशाल जन समूह का हमें आशीर्वाद मिला हो ऐसा दृश्य मुझे आज देखने को मिला है।

बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी और उनके काडर ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा। इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया। इस बार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ TMC है, लेफ्ट-कांग्रेस है, उनका बंगाल विरोधी रवैया है, और दूसरी तरफ खुद बंगाल की जनता कमर कसकर खड़ी हो गई है।

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना: पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशान साधते हुए कहा, आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना? बंगाल के लाखों भतीजे-भतीजियों की आशाओं के बजाय आप अपने भतीजे का लालच पूरा करने में क्यों लग गईं? आप भी भाई-भतीजावाद के उन कांग्रेसी संस्कारों को छोड़ नहीं पाईं, जिनके खिलाफ आपने बगावत की थी। दीदी, आप बंगाल की ही नहीं आप तो भारत की बेटी हैं! कुछ दिन पहले जब आपने स्कूटी संभाली, तो सभी प्रार्थना कर रहे थे कि आप सकुशल रहें! अच्छा हुआ आप गिरी नहीं, नहीं तो जिस राज्य में वो स्कूटी बनी है, उस राज्य को ही अपना दुश्मन बना लेतीं। दीदी आपकी स्कूटी नंदीग्राम में गिरेगी।

 

पीएम मोदी ने कहा, बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है। बंगाल की इस धरती ने भारत की आज़ादी के आंदोलन में नए प्राण फूंके। बंगाल की इस धरती ने ज्ञान-विज्ञान में भारत का गौरव बढ़ाया। बंगाल से निकले महान व्यक्तित्वों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया। बंगाल की इस धरती ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के लिए बलिदान देने वाला सपूत हमें दिया। ऐसी पावन मिट्टी को मैं नमन करता हूं। ब्रिगेड ग्राउंड के आसपास, एक तरफ स्वामी विवेकानंद जी का जन्मस्थान है, दूसरी तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का निवास स्थान है, एक तरफ महर्षि श्री ऑरोबिन्दों का जन्मस्थान है, तो दूसरी तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मस्थान है। पीएम मोदी ने कहा, ये कोलकाता, बंगाल पूरे भारत की बहुत बड़ी प्रेरणा स्थली है। बीते दशकों में ब्रिगेड ग्राउंड में अनेकों बार ये नारा गूंजा है- ब्रिगेड चलो। इस ग्राउंड ने अनेक देशभक्तों को देखा है।

भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

गुजरे जमाने के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (#MithunChakraborty) भी स्टेज पर मौजूद रहे। #MithunChakraborty को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मिथुन वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के साथ स्टेज साझा करना सपना साकार होने जैसा। बंगाल में गरीबों का पैसा किसी को नहीं लूटने दिया जाएगा। यह मेरे वादा है और मेरे नाम मिथुन चक्रवर्ती है।’ मिथुन चक्रवर्ती देर रात कोलकाता पहुंच गए थे। मिथुन दा ने हालांकि रात में अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन यह जरूर कहा है कि रविवार को वे कोई धमाका कर सकते हैं। भाजपा ने इस रैली के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। प्रदेश के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है।

 

सौरव गांगुली ब्रिगेड ग्राउंड की रैली में शामिल नहीं होंगे: मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम भी उन बड़ी हस्तियों में लिया जा रहा था, जो इस रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती तो भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन सौरव गांगुली को लेकर चर्चा है कि वे इस रैली में नहीं पहुंचें

Exit mobile version