Site icon Yashbharat.com

Video: कंगना बोलीं- नेतागीरी में कोई इंटरेस्ट नहीं …. मगर लगता है कांग्रेस मुझे नेता बना कर ही छोड़ेगी

kangna_ranaut

kangna_ranaut

भोपाल, बैतूल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व‍िरोध प्रदर्शन के बीच अभिनेत्री कंगना रनोट ने ट्ववीट क‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है क‍ि लगता है उनका नेतागीरी में कोई इंटरेस्ट नहीं …. मगर लगता है कांग्रेस उन्‍हें नेता बनाकर ही छोड़ेगी।पुलि‍स सुरक्षा बढ़ाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच कंगना ने एक और ट्वीट क‍िया। कंगना ने ल‍िखा क‍ि मेरे इर्द-गिर्द पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, क्योंकि एमपी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेरा शूट रोकने के लिए प्रोटेस्ट मार्च निकाला था। कांग्रेस एमएलए कह रहे हैं कि वो किसानों की ओर से विरोध कर रहे हैं। कौन से किसानों ने उन्हें पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी दी है। वो अपने लिए ख़ुद क्यों नहीं कर सकते?

उल्‍लेखनीय है क‍ि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरोध में कांग्रेस आक्रामक हो गई है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने एसपी के नाम एसडीओपी बैतूल को ज्ञापन सौंपकर कंगना के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि कंगना ने इंटरनेट मीडिया पर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा है। इस बयान के बाद मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्‍टर नरोत्‍तम म‍िश्रा ने कहा क‍ि कंगना को डरने की आवश्‍यकता नहीं

Exit mobile version