Site icon Yashbharat.com

Vicky Katrina Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, इस समय लेंगे फेरे ?

Katrina Di Shadi

Vicky Katrina Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज (गुरुवार) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाईप्रोफाइल इस वेडिंग की हर तरफ चर्चा है। विवाह में शाहरुख खान, करण जौहर, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अक्षय कुमार सहित कई बड़े स्टार्स, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टरर्स के शामिल होने की खबरे हैं। कैटरीना और विक्की की हल्दी सेरेमनी और संगीत कार्यक्रम बुधवार को हुआ।

सुरक्षा के लिए 150 गार्ड तैनात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कैटरीना की शादी में सुरक्षा के बेहद स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। वेडिंग में शामिल होने वाले मेहमानों को खास कोड दिया गया है। इस कोड को दिखाने पर ही गेस्ट्स को शादी में एंट्री मिलेगी। वहीं गेस्ट अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले ज सकते। शादी की सुरक्षा के लिए 150 गार्ड तैनात कर दिए गए।

 

इस मुहूर्त पर लेंगे सात फेरे

इस शादी को लेकर अन्य बड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना एक खास मुहूर्त पर सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा कि आज दोपहर 3.30 से 3.45 के बीच सात फेरे लेंगे। वहीं विक्की और कैफ अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो बेचने वाले हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने कपल को 80 से 100 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं।

शादी का कार्ड हुआ वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक वेडिंग कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। इस कार्ड को एक्ट्रेस के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Exit mobile version