Site icon Yashbharat.com

त्योहारों में बिजली में बिजली अपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे विहिप व बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

IMG 20250903 WA0016 1

त्योहारों में बिजली में बिजली अपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे विहिप व बजरंग दल ने दिया ज्ञाप

कटनी-विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल कटनी के समस्त कार्यकर्ता द्वारा बिजली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन एसडीएम दिया गया जिसमें बताया गया है कि अभी हिन्दुओं का पर्व गणेश चतुर्थी पर्व चल रहा है त्यौहारो के पर्व पर सुबह शाम कभी भी विद्युत मंडल के द्वारा आये दिन दो से तीन घंटे लाईट गोल कर दी जा रही है। वर्तमान त्यौहार गणेश चतुर्थी वं आगामी त्यौहार नवरात्रि जो कि हिन्दुओ की आस्था का बहुत बड़ा त्यौहार है। आज एसडीएम कार्यालय में समस्त हिन्दु परिषद बंजरग दल के कार्यकर्ता द्वारा लाईट व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये विद्युत मंडल द्वारा त्यौहारों में किसी प्रकार की कोई कटौती न की जाये साथ ही साथ आना वाला त्यौहार नव रात्रि जिसमे शहर के मुर्गो अंडा एवं मांस की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये ज्ञापन में कहा गया कि हिन्दु पर्व को देखते हुये लाईट की सुचारू व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रखी जावे तथा लाईट की कटौती न की जावे साथ ही मांस मंदिरा की दुकानों पर शीघ्र ही सबंधित विभाग को आदेशित कर मांस मंदिरा पर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश जारी किये जावे ।

Exit mobile version