Site icon Yashbharat.com

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर वाहन रैली का आयोजन कल

IMG 20251031 WA0113

 

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर वाहन रैली का आयोजन क

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कटनी द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन कल, दिनांक 1 नवंबर 2025 दिन शनिवार को किया जाएगा।

रैली का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पर सम्पन्न होगी। इस आयोजन का उद्देश्य गुरु नानक देव जी के उपदेशों — “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” — को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में शांति, एकता एवं सद्भाव का संदेश फैलाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगतजन, युवा एवं महिलाएँ भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रशासन से पूर्ण सहयोग का अनुरोध किया गया है।

 

Exit mobile version