Site icon YASHBHARAT.COM

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में वाहन खाई में गिरा, 7 की मौत व 5 घायल; सीएम धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश

Saputara Bus Hadsa: सूरत से आ रही लग्जरी बस सपुत्र घाट पर खाई में गिरी, सवार थे 70 यात्री

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में वाहन खाई में गिरा, 7 की मौत व 5 घायल; सीएम धामी ने दिए एयरलिफ्ट के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल / देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा रिखणीखाल के कलवाड़ी के पास उस समय हुआ, जब कार भांगलवाड़ गांव की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किए गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताई संवेदना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल, कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राहत-बचाव और घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासन को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं:

Exit mobile version