Site icon Yashbharat.com

VD और CM की प्रेस कांफ्रेंस, दावा- MP में सभी सीटें जीतेगी BJP

bjp will win all 29 seats of madhya pradesh lok sabha election results will become the subject of re 8f48c9ca50ba909457e251e75ce22713

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यह बात शुक्रवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है, पार्टी के पक्ष में वोट शेयर का रिकॉर्ड टूटेगा।

पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज है। हर तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल है और मोदी की सुनामी चल रही है। मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव परिणाम राजनीतिक विश्लेषकों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए अध्ययन का विषय बनेंगे। 80 प्रतिशत बूथों पर जीत मिलेगी और 68 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की बात की थी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 2019 के चुनाव में 300 पार की बात कही और पार्टी ने 300 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो पूरा किया। इस बार उन्होंने 400 पार का नारा दिया है और पूरे देश में 400 पार के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

लगातार दो बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो पटखनी खाई है, उसके चलते उसके अंदर बैठे डर के चोर ने उसे सपा से गठबंधन करने को मजबूर किया। कांग्रेस ने नया इतिहास बनाते हुए 29 में से सिर्फ 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ा।

Exit mobile version