Site icon Yashbharat.com

पर्यावरण सप्ताह में डाइट कटनी द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित

IMG 20240610 WA0011

कटनी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कटनी में इको क्लब के अंतर्गत पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दिनांक 5 जून से 12 जून तक इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक पूरे दिन सुबह से लेकर शाम तक का समर कैंप लगाया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया
1. सर्वप्रथम स्वस्थ जीवन शैली के लिए संजय निकुंज नर्सरी में भ्रमण के लिए छात्रों को ले जाया गया जहां उनका विभिन्न पौधों से अवगत कराया गया एवं अपशिष्ट पदार्थ से किस प्रकार से कंपोस्ट खाद निर्मित की जाती है यह सिखाया गया
2. संस्थान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा किचन गार्डन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई विद्यार्थियों के द्वारा भी विभिन्न सब्जियों के बीज लाये गए और बगीचा निर्माण किया गया बारिश होने पर बीज लगाए जाएंगे
3.विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें दो प्रकार के कूड़ेदान गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग तैयार कराए गए एवं कंपोस्ट पिट का निर्माण किया गया
4.विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया गया
5.विद्यार्थियों द्वारापर्यावरण संरक्षण पर निर्माण किया गया।
6. विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन के निर्माण करते हुए पोस्टर बनाएं और स्वच्छता रैली निकाली गई
7. अंत में उनको सिंगल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाई गई.
8. इस पूरे कार्यक्रम को प्राचार्य  एम.पी.डुंगडुंग मैडम के निर्देशन में  कल्पना खरे एवम ज्योति श्रीवास्तव ने पूर्ण करवाया।ल राजेन्द्र असाटी, एन.के.श्रीवास्तव तथा डाइट के समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version