Site icon Yashbharat.com

धर्मान्तरण के विरोध मे गर्जना महारेली मे शामिल होने वनवासी विकास परिषद कटनी से वनवासी साथी दिल्ली रवाना 

IMG 20260523 WA0021 scaled

धर्मान्तरण के विरोध मे गर्जना महारेली मे शामिल होने वनवासी विकास परिषद कटनी से वनवासी साथी दिल्ली रवाना

कटनी -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन वनवासी विकास परिषद कटनी के द्वारा धर्मांतरण के विरोध में दिल्ली चलो अभियान के तहत दिल्ली के लाल किला मैदान में रविवार दिनांक 24 मई 2026 सम्पन्न होने वाली ” गर्ज़ना – महारेली ” मे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या मे,वनवासी साथी अत्यंत ही उत्साह पूर्ण माहौल में कटनी मुड़वारा स्टेशन से स्पेशल ट्रेन मे बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए,

    उक्त रैली के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी हैं, ;.

    वनवासी विकास परिषद धर्मांतरण का घोर विरोध करता है, क्योंकि धर्मांतरित व्यक्ति धर्म परिवर्तन के बाद दोहरा लाभ प्राप्त करने लगता है, वह आदिवासी समाज़ का भी लाभ लेता है और अल्पसंख्यक वर्ग का भी लाभ प्राप्त कर मूल आदिवासी समाज़ के व्यक्ति का नुकसान करता है, और वनवासी विकास परिषद इसी दोहरे लाभ लेने की प्रवत्ति पर रोक लगाने की पुरजोर मांग वनवासी विकास परिषद, भारत सरकार से से यह मांग करता है कि संसद मे विधेयक पास कर अनुच्छेद 342 (अ ) मे संशोधन कर उक्त दोहरा लाभ प्राप्त किये जाने की सुविधा को तत्काल बंद किया जाए उक्त गर्जना महारेली मे सम्मलित होने के लिए देश के कोने कोने से लाखों साथी इकट्ठा हो रहे हैं, अनुमानतः 4 -5 लोग महारेली मे रहेंगे महारेली मे जाने वाले साथियों के उत्साह वर्धन के लिए निम्नलिखित वनवासी बंधु उपस्थित रहे बाबू भाई सोन्धिया जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय आनंद,कमल सिंह धुर्वे डॉ. महेंद्र सिंह चंदेल जिला सचिव, ठाकुर नरेंद्र सिंह, ज्ञान सहजवानी, केशव कमल मोहनानी देवांश आनंद, गोविंद सिंह, प्राण सिंह, अनिल सिंह धुर्वे, रामजी, गोरेलाल एवम परदेशी आदिवासी, नारी शक्ति मे मुलाम बाई महिला प्रमुख, मालती सिंह, अंजू सिंह, ज्योति ठाकुर, रितु एवम कुसुम ठाकुर आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version