Site icon Yashbharat.com

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा वंशिका का रिपब्लिक डे दिल्ली के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी से की मुलाक़ात,जिले के लिए गौरव की बात,कटनी पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

IMG 20250206 WA0052

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा वंशिका का
रिपब्लिक डे दिल्ली के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ चयन,भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी से की मुलाक़ात,जिले के लिए गौरव की बात,कटनी पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागतकटनी।। वंशिका परोहा 4 MP (I) coy गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा का रिपब्लिक डे के सांस्कृतिक कार्यक्रम दिल्ली के लिए चयन हुआ जों जिले के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। वंशिका के कैंप की शुरुआत 31 दिसंबर को हुई जहाँ पर सर्व धर्म पूजा के साथ कैंप की शुरुआत की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के बाद चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के साथ कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत वंशिका को प्रधान मंत्री जी से मुलाक़ात करने का अवसर प्राप्त हुआ जहाँ पर प्रधान मंत्री से बातचीत की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पीएम रैली की तैयारी की गईं जो 27 जनवरी को मनाया जाता है उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीजी NCC हाउस पहुंचें जहाँ पर उपहार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के उपरांत वंशिका की मुलकात फ़िल्म जगत के जाने माने कलाकार अक्षय कुमार से हुई। भोपाल पहुंचने पर सभी का स्वागत किया गया। जहाँ पर मुख्य मंत्री सहित मेजर जनरल विक्रांत धूमे ने उनका स्वागत किया। भोपाल बिलासपुर ट्रेन से कटनी मुड़वारा स्टेशन के पहुंचने के बाद वंशिका के स्वागत में पिता वीरेंद्र परोहा माता श्रीमती आरती परोहा, बहन वेदिका परोहा, अनुष्का परोहा, भाई अनमोल परोहा के साथ-साथ शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्र प्रभात प्राध्यापक, डॉ विमला मिंज, डॉ रश्मि चतुर्वेदी, एन सी सी प्रभारी डॉ स्मिता मसीह, सोनिया कश्यप, आरती वर्मा, डॉ रीना मिश्रा, रामेश्वर सिंह,डॉ वंदना चौहान, डॉ अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेम लाल, दीपांशु सोनखरे 4 मध्यप्रदेश एन सी सी यूनिट कटनी के सीनियर जे सी ओ पंकज कुमार हवलदार,सुरेश डगवाल हवलदार, पंकज वासनिक के साथ साथ एन सी सी कैडेट्स की उपस्थिति रही।

Exit mobile version