Site icon Yashbharat.com

VALENTINE DAY से पहले विराट को मिला गिफ्ट लेकिन अनुष्का ने नहीं दिया

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों का यह शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे होगा। हालांकि अभी तक तो खबरें आ रही हैं कि इस बार यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होगी। लेकिन विराट को उनका पहला गिफ्ट मिला है। खबर के मुताबिक विराट को गिफ्ट अनुष्का ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया है। विराट को यह गिफ्ट उनके ससुराल की तरफ से मिला है। अनुष्का के पापा ने यह गिफ्ट दिया है।

इस किताब को तेजस्विनी दिव्या नायक ने लिखा है। इस किताब में रिलेशनशिप पर 42 कविताएं हैं। मुंबई में 3 फरवरी को इस किताब की रिलीज सेरेमनी थी।अनुष्का के पापा भी इस समारोह में उपस्थित थे। अजय शर्मा को यह पुस्तक काफी पसंद आई। उन्होंने यह किताब अपने दामाद विराट को भेंट करने का फैसला किया। बता दें कि जब से विराट और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब से दोनों वेलेंटाइन डे साथ मनाते हैं।

 

पिछले कई सालों से यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ ही नजर आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बार अनुष्का और विराट वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होंगे। दरअसल इस बार वेलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगी। बता दें कि अनुष्का अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग वेलेन्टाइन डे पर शुरू करने जा रही है।

Exit mobile version