Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी गोल रोटी बनाकर मम्मी को दी चुनौती, फैंस ने कहा- असली ऑलराउंडर, देखें राजस्थान रॉयल्स का वायरल वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी गोल रोटी बनाकर मम्मी को दी चुनौती, फैंस ने कहा- असली ऑलराउंडर, देखें राजस्थान रॉयल्स का वायरल वीडियो। अहमदाबाद | 12 मई 2026 | yashbharat.com: 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल के मैदान के साथ-साथ फैंस के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हाल ही में अपने इस युवा खिलाड़ी का एक बेहद मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वैभव क्रिकेट की पिच छोड़कर किचन में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं।
Vaibhav Suryavanshi Viral Video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी गोल रोटी बनाकर मम्मी को दी चुनौती, फैंस ने कहा- असली ऑलराउंडर, देखें राजस्थान रॉयल्स का वायरल वीडियो
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 12, 2026
“मम्मी से भी ज्यादा गोल रोटी”
वायरल वीडियो में वैभव पूरे परफेक्शन के साथ आटा बेलते दिखाई दे रहे हैं। अपनी बनाई रोटी को गर्व से दिखाते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा— “मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल रोटी है।” वैभव का यह मासूम और कॉन्फिडेंट अंदाज इंटरनेट पर छा गया है। फैंस उन्हें ‘रियल ऑलराउंडर’ बता रहे हैं, जो बल्ला और बेलन दोनों बखूबी चला लेते हैं।
जब हवा में उड़ गई रोटी!
वीडियो का सबसे कॉमेडी हिस्सा तब आया जब वैभव ने किसी प्रोफेशनल शेफ की तरह रोटी को हाथ से उछालकर पलटने की कोशिश की। लेकिन वैभव की यह ‘फ्लिक शॉट’ वाली कोशिश नाकाम रही और रोटी सीधे जमीन पर जा गिरी। इस पर वैभव के जो एक्सप्रेशंस आए, उसने नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।
पॉइंट्स टेबल का प्रेशर: प्लेऑफ की डगर कठिन
एक तरफ जहां वैभव का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के फैंस टीम की मौजूदा फॉर्म को लेकर थोड़े चिंतित हैं।
टेबल में स्थिति: रियान पराग की कप्तानी वाली टीम 11 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई है।
प्लेऑफ की रेस: टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स और पांचवें पर चेन्नई सुपर किंग्स (12 पॉइंट) से पिछड़ने के बाद अब आरआर के लिए हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है।
अगली चुनौती: राजस्थान का अगला मुकाबला आज, 12 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ है।