Site icon Yashbharat.com

Vacancy : 10वीं पास योग्यता के लिए रेलवे ने मांगे आवेदन, जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया

vacancy

दिल्ली। इस्टर्न रेलवे ने नई नियुक्तियों के लिए 10वीं पास योग्यता के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा लंबे समय से रेलवे में नौकरी तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ 10वीं पास की हो वह इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए फीस है, तो वहीं एससी/एसटी महिला उम्मीदवार के लिए कोई फीस नहीं है। उम्मीदवार डेबिट, क्रेडिट और नेट बैकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों का चयन मैरिट लिस्ट के आधार पर कोलकाता में होने वाला है। आवेदन की आखिरी तारीख 05 अप्रैल 2020 बताई जा रही है।

Exit mobile version