Site icon Yashbharat.com

Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel Collapse: सच हुई बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी, बौख के पश्वा, माली, संजय डिमरी ने दिया था वचन

saraga sa bhara aana shanpr hae majathara 1701182058

Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel Collapse : दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आने शुरू हो गए हैं। सुरंग के अंदर मेडिकल की टीम से लेकर सीएम धामी और अन्य अधिकारी मौजूद हैंं। एम्बुलेंस को अलर्ट रखा गया है।

सच हुई बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग पर 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर चर्चा में आए क्षेत्र के आराध्य देव बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी आज सही साबित हुई। बौख के पश्वा, माली, संजय डिमरी ने वचन दिया था कि अगले तीन दिन में सुंरग में फंसे मजदूर सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे। इस बीच न कोई अड़चन आएगी और आज ठीक तीसरे दिन मजदूरों को बाहर निकलने का रास्ता साफ हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी हैं तो मुमकिन है के नारे लगाए
मोदी हैं तो मुमकिन है, पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगा रहे भाजपाई। सुरंग के बाहर मौजूद लोग इस सफलता की खुशी में एक दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं।

15 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया
उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में से 15 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

सीएम धामी ने बाहर आए मजदूरों का लिया हालचाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। बाहर निकाले जा रहे श्रमिको के परिजन भी टनल में मौजूद हैं। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में ही किया जाएगा।

पांच मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाला गया बाहर
उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में से पांच श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। फिलहाल सभी मजदूर सिल्कयारा टनल के अंदर सेफ्टी टनल में हैं।

टीम अंदर मजदूरों को पहना रही कपड़े
टीम अंदर गई है जो मजदूरों को कपड़े पहना रहे। वहीं एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अगर कोई मजदूर खुद को असहज महसूस करता है तो उसे अस्पताल ले जाया जाएगा।

पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बचाया गया
उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।

 

टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता: सीएम धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा है कि ‘सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है, पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है’।

सिल्कयारा में सीएम धामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद
सिल्कयारा सुरंग बचाव स्थल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाला है मजदूरों को बचाने का ऑपरेशन
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू के लिए सुरंग के अंदर दाखिल हो गए हैं, कुछ ही मिनटों में मजदूरों को बचाने का ऑपरेशन शुरू होने वाला है।

एनडीआरएफ के जवान पाइप के पार पहुंचे
सिलक्यारा सुरंग में पाइप के पार एनडीआरएफ के जवान पहुंचे गए हैं। बचाव स्थल से कुछ देर पहले रवाना हुए सीएम धामी फिर से साइट पर लौट आए हैं। इस बीच साइट पर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ देर में मजदूर बाहर आ जाएंगे।

सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश के मजूदरों को लेकर किया ट्वीट
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा है कि प्रदेश के लोगों की मदद के लिए एक टीम उत्तरकाशी भेजी गई है। दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क अधिकारी राजदीप दत्ता के नेतृत्व में टीम उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने और पश्चिम बंगाल में उनके घरों तक सुरक्षित वापसी में मदद करेगी।

रांची झारखंड में सुरंग में फंसे श्रमिक के परिवार के बीच बांटी गई मिठाई
उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों के बचाव अभियान के अंतिम चरण में पहुंचने की जानकारी जैसी ही खबरों में आई वैसे ही रांची के झारखंड में अनिल बेदिया ने सुंरग में फंसे श्रमिकों में से एक के परिवार के सदस्यों के बीच मिठाइयां बांटी।


यूपी के मिर्जापुर में अखिलेश के बाहर आने के इंतजार में परिवार
12 नवंबर से उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रेस्क्यू को लेकर मिर्जापुर वासियों की दिल की धड़कन बढ़ी रही। टनल में फंसे मिर्जापुर के युवक अखिलेश की सुरक्षित वापसी को लेकर अदलहाट में रह रहा परिवार टकटकी लगाए टीवी देखता रहा। साथ ही फोन से संपर्क कर रेस्क्यू में लगने वाले समय इत्यादि की जानकारी भी लेता रहा। गांव में भी लोग अखिलेश की सुरक्षा को लेकर भगवान से कामना करते देखे गए।


बचाव स्थल से रवाना हुए सीएम धामी
रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी समय लग रहा है, बताया जा रहा है कि एक लाइफ लाइन पाइप अलग से डाला जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग बचाव स्थल से रवाना हो गए हैं।

 

Exit mobile version