Uttarkashi Tunnel Collapse: लो ऑगर मशीन भी टूटी, मजदूर की आस बरकरार
Uttarkashi Tunnel Collapse: लो ऑगर मशीन भी टूटी, मजदूर की आस बरकरार। उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का सिलसिला अब 14वें दिन में पहुंच गया है. लेकिन इस दिन रेस्क्यू अभियान को एक झटका लग गया है. बताया गया कि जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी, वह खराब हो गई है. सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा है कि ऑगर टूट गई है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि पिछले कुछ दिन से ऑगर मशीन से ड्रिल करने के दौरान लगातार बाधाएं आ रही थीं. जब उनसे हाथ से अथवा लम्बवत ड्रिल करने जैसे अन्य विकल्पों के बारे में पूछा गया तो डिक्स ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हम जो भी विकल्प अपना रहे हैं उसके अपने फायदे और नुकसान हैं. हमें बचावकर्ताओं की और श्रमिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।

