US Will Impose 500% Tariff On India: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव-भारत पर 500% टैरिफ का बिल लाएंगे सीनेट में, ‘Modi Ji’ की कूटनीति की अग्निपरीक्षा
US Will Impose 500% Tariff On India: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव-भारत पर 500% टैरिफ का बिल लाएंगे सीनेट में, ‘Modi Ji’ की कूटनीति की अग्निपरीक्षा
US Will Impose 500% Tariff On India: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव-भारत पर 500% टैरिफ का बिल लाएंगे सीनेट में, ‘Modi Ji’ की कूटनीति की अग्निपरीक्षा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) टैरिफ पर एक बार फिर से भारत को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुट गए हैं। ट्रंप अपने फेवरेट दोस्तों में से एक भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के पीठ में खंजर घोंपते हुए भारत पर 500% टैरिफ लगा सकते हैं।
इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप सीनेट में नया बिल लाने की तयारी में जुट गए हैं। अमेरिका के अनुसार ये टैरिफ उन देशों पर लगाया जाएगा जो रूस के साथ अभी भी व्यापार जारी रखे हुए हैं और उससे तेल खरीद रहे हैं। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडेस ग्राहम ने ये जानकारी दी है।
माना जा रहा है कि इस विधेयक को अगस्त में पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसे रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के अमेरिकी प्रयास में बड़ा स्टेप माना जाएगा। वहीं ट्रंप का यह बिल भारत, चीन के लिए बड़े आर्थिक झटके की तरह होगा। इस अमेरिकी कदम से भारत के लिए फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और आईटी सेवाओं जैसे निर्यात पर टैरिफ का भी जोखिम बढेगा।
🚨 US Senator: "India and China will face a 500% tariff from America for supporting Russia."
"They buy 70% of Putin’s oil and are funding Russia’s war machine."
बता दें कि यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद रूस से सस्ता कच्चा तेल मंगाकर भारत ने अरबों डॉलर बचाए हैं। हालांकि दूसरों के मसले में टांग अड़ाने वाले अमेरिका को भारत का सुख देखा नहीं जा रहा है। अमेरिका यूक्रेन वॉर का नाम लेकर चाहता है कि भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल न खरीदे। बकायदा इसके लिए अमेरिका एक बिल लाने जा रहा है। इसके तहत ऐसा करने पर अमेरिका भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगा सकेगा।