Site icon Yashbharat.com

US सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जज ब्रेट कैवेनॉघ से डोनाल्ड ट्रंप ने मांगी माफी, जानिए कारण

trump

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रेट कैवनाग और उनके परिवार से देश की ओर से माफी मांगी की है। ट्रंप ने कहा कि कैवनॉग के खिलाफ डेमोक्रेट के नेतृत्व में झूठ और धोखे का प्रचार किया गया ताकि कैवनॉग को जज बनने से रोका जा सके।

ट्रंप ने सोमवार रात व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में कैवनॉग के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की ओर से मैं ब्रेट कैवनॉग और उनके पूरे परिवार से इस भयावह दुख और पीड़ा के लिए माफी मांगता हूं, जिससे वे गुजरे हैं।

ट्रंप ने कैवनाग पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को न सिर्फ ‘धोखेबाजी’ और ‘बनावटी’ करार दिया, बल्कि कहा मैं पूरे देश की तरफ से कैवनाग से माफी मांगता हूं। उन्होंने कैवनाग पर लगे सभी आरोपों को ‘मनगढ़ंत’ और ‘बदनाम’ करने वाला बताया।

राष्ट्रपति ने कहा, “ऐसे लोग जो हमारे देश की सेवा के लिए आगे आए, वे निष्पक्ष एवं सम्मानित जीवन चाहते हैं न कि झूठ और धोखे पर आधारित राजनीतिक और निजी क्षति का प्रचार। कैवनॉग के परिवार के साथ जो हुआ, वो निष्पक्षता और सलीके का उल्लंघन है।

रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने जज पर महाभियोग चलाने की डेमोक्रेटिक पार्टी की मांग को अमेरिकी जनता का अपमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा भी की। उन्होंने कहा कि मैं सुन रहा हूं कि अब वे (डेमोक्रेट) एक शानदार जज पर महाभियोग चलाने के बारे में सोच रहे हैं। जबकि इस व्यक्ति (कैवनाग) ने कुछ भी गलत किया ही नहीं।

उसे सिर्फ डेमोक्रेट अपने जाल में फंसाना चाहते हैं, जो अमेरिकी जनता का अपमान है। ट्रंप का यह बयान तब आया है जबकि डेमोक्रेट नेतृत्व ने महाभियोग चलाने की अपने दो सांसदों की मांग से किनारा कर लिया है। उधर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के नए जज ब्रेट कैवनाग ने कहा कि उनकी नियुक्ति की पुष्टि से पहले के घटनाक्रमों पर उनके दिल में कोई कड़वाहट नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे देश के अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे। कैवनाग ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, सुप्रीम कोर्ट नौ लोगों की टीम है और मैं इसके साथ मिलजुल कर काम करूंगा।

Exit mobile version