Site icon Yashbharat.com

US एक्टर को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा! सामने आई तस्वीरें

images 10 1

वेब डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा नहीं किया है. अपनी शादी को लेकर जारी अटकलों का भी उन्होंने खंडन किया है. हालांकि अब लग रहा है कि उनके अफेयर का राज़ ज्यादा दिनों तक राज़ रह नहीं पाएगा.

 

दरअसल प्रियंका अमेरिका के मशहूर डॉजर्स स्टेडियम में अपने तथाकथित प्रेमी निक जोनास के साथ नज़र आईं. ये वीडियो एक फैन ने बना लिया वर्ना इस जगह से प्रियंका ने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी. इस वीडियो में प्रियंका और निक एकसाथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हालांकि सिर्फ एक वीडियो पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ऐसा नहीं है. इस मैच के बाद प्रियंका और निक एकसाथ एक बोट पर पार्टी करते नज़र आए और इन तस्वीरों में निक और प्रियंका काफी करीब नज़र आ रहे थे.

ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बाहर नज़र आए हैं. साल 2017 में निक और प्रियंका एक रेड कार्पेट इवेंट पर बतौर डेट एकसाथ आए थे. हालांकि बाद में प्रियंका ने इस ‘डेट’ को एक हल्का फुल्का मज़ाक बता कर खारिज कर दिया था.

वैसे आपको बता दें कि निक जोनास एक अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं और मात्र 25 साल के निक कई हॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं.

Exit mobile version