katniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय श्री दद्दा जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल

कटनी । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय श्री दद्दा जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल। नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कटनी के झिंझरी स्थित श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम प्रांगण, दद्दा धाम में नवनिर्मित मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव दद्दा जी के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत किया। इस दौरान विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक और फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा भी मौजूद रहे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने श्रद्धा के साथ दद्दा जी की समाधि  को प्रणाम किया, पूजा-अर्चना कर पुष्पमाला अर्पित की।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि