Update breking -मिशन चौक पर धार्मिक पोस्टर हटाने के मामले में निगम का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित पूरी टीम निलंबि
प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार का फैसला, धार्मिक आयोजन के होर्डिंग हटाने को लेकर गरमाया था मामला
कटनी। मिशन चौक पर श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव से संबंधित होर्डिंग हटाए जाने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित उनकी पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम का होर्डिंग मिशन चौक से हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। नगर निगम की अतिक्रमण टीम की कार्रवाई से नाराज आयोजन समिति के सदस्यों ने निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित पूरी टीम को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई को धार्मिक आयोजन से जुड़े विवाद के बीच स्थिति को संभालने और धार्मिक भावनाओं को लेकर उपजे आक्रोश को शांत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, निलंबन आदेश की आधिकारिक प्रति और कार्रवाई के विस्तृत कारणों की पुष्टि होने के बाद ही इस संबंध में अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

