FEATUREDLatest

UP Minimum Wage Hike: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ₹3000 तक बढ़ी मजदूरी, 1 अप्रैल से लागू योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Minimum Wage Hike: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ₹3000 तक बढ़ी मजदूरी, 1 अप्रैल से लागू योगी सरकार का बड़ा फैसला। Yogi Adityanath सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलनों के बाद बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।

 नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नई मजदूरी

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में:

  • अकुशल श्रमिक: ₹11,313 → ₹13,690 (+₹2,377)
  • अर्धकुशल श्रमिक: ₹12,445 → ₹15,059 (+₹2,614)
  • कुशल श्रमिक: ₹13,940 → ₹16,868 (+₹2,928)

 अन्य नगर निगम क्षेत्रों में

  • अकुशल: ₹11,313 → ₹13,006 (+₹1,693)
  • अर्धकुशल: ₹12,445 → ₹14,306 (+₹1,861)
  • कुशल: ₹13,940 → ₹16,025 (+₹2,085)

 अन्य जिलों में मजदूरी

  • अकुशल: ₹11,313 → ₹12,356 (+₹1,043)
  • अर्धकुशल: ₹12,445 → ₹13,591 (+₹1,146)
  • कुशल: ₹13,940 → ₹15,224 (+₹1,284)

 सरकार का बयान

शासनादेश में कहा गया है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और उत्पादन लागत के दबाव के बावजूद श्रमिकों को राहत देने के लिए यह संतुलित निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बढ़ोतरी फिलहाल राहत के तौर पर है और आगे वेज बोर्ड के जरिए स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।

 अफवाहों पर सफाई

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि केवल आधिकारिक आदेश ही मान्य होंगे।UP Minimum Wage Hike: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ₹3000 तक बढ़ी मजदूरी, 1 अप्रैल से लागू योगी सरकार का बड़ा फैसला

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि