Site icon Yashbharat.com

UP Film city Update: नवंबर में रखी जाएगी फिल्म सिटी की नींव, सरकार को मंजूरी के लिए भेजा डीपीआर, जानें सबकुछ

yogi

UP Film city Update यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है।

यमुना प्राधिकरण ने डीपीआर शासन को भेज दी है। शासन से अनुमति के बाद इसके लिए ग्लोबल टेंडर (वैश्विक निविदा) निकाले जाएंगे। नवंबर में फिल्म सिटी की नींव रखी जाएगी। लक्ष्य रखा गया है कि 2024 में जेवर एयरपोर्ट के साथ यहां शूटिंग शुरू हो जाए।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसमें 780 एकड़ में फिल्म सिटी व 220 एकड़ में वाणिज्यिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी। शासन ने फिल्म सिटी के विकास के लिए यमुना प्राधिकरण को नोडल एजेंसी बनाया था।

यमुना प्राधिकरण ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी इसी साल आठ जनवरी को सीबीआरई कंपनी को दी थी।

Exit mobile version