UP Congress-SP Muslim Candidates Result: इकरा, इमरान, अफजाल, दानिश… सपा-कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों की सीटों के नतीजे

UP Congress-SP Muslim Candidates Result: इकरा, इमरान, अफजाल, दानिश… सपा-कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों की सीटों के नतीजे

UP Congress-SP Muslim Candidates Result: इकरा, इमरान, अफजाल, दानिश… सपा-कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों की सीटों के नतीजे,  लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. सबकी नजर उत्तर प्रदेश की उन सीटों पर है, जहां से इंडिया गठबंधन ने मुस्लिम कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा है. इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) ने चार सीटें (कैराना, रामपुर, संभल व गाजीपुर) और कांग्रेस ने दो सीटों (सहारनपुर और अमरोहा) पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था. इन सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं.

सहारनपुर से प्रत्याशी इमरान मसूद का नतीजा (Imran Masood Saharanpur Result Live)

सहारनपुर सीट से कांग्रेस ने इमरान मसूद को चुनावी मैदान में उतारा है. 12:10 बजे तक आए रुझान के अनुसार- इमरान मसूद आगे चल रहे हैं.

कैराना से प्रत्याशी इकरा हसन का नतीजा (Iqra Hasan Kairana Result Live)

कैराना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) ने इकरा हसन को मैदान में उतारा है. 12:12 बजे तक आए रुझान के मुताबिक बीजेपी के प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं.

रामपुर से प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी का नतीजा (Mohibullah Nadvi Rampur Result Live)

रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) ने मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है. 12:08 बजे तक आए रुझान के अनुसार- मोहिबुल्लाह नदवी आगे चल रहे हैं

संभल से प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क (Zia ur Rahman Barq Sambhal Result Live)

संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) ने जियाउर्रहमान बर्क को मैदान में उतारा है. 12:08 बजे तक आए रुझान के अनुसार- जियाउर्रहमान आगे चल रहे हैं.

अमरोहा से प्रत्याशी दानिश अली का नतीजा (Danish Ali Amroha Result Live)

अमरोहा सीट से कांग्रेस ने दानिश अली को चुनावी मैदान में उतारा है. 12:o9 बजे तक आए रुझान के अनुसार- दानिश अली पीछे चल रहे हैं.

गाजीपुर से प्रत्याशी अफजाल अंसारी (Afzal Ansari Ghazipur Result Live)

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) ने अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा है. 12:10 बजे तक आए रुझान के अनुसार- अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं.

Exit mobile version