Site icon Yashbharat.com

UP Cabinet: ओबरा डी के नाम से 800 मेगावाट के लगेंगे दो पावर प्लांट, लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली

up yogi cebinet

UP Cabinet: ओबरा डी के नाम से 800 मेगावाट के लगेंगे दो पावर प्लांट, लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली यूपी सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने को मंजूरी दी है। इससे जनता को सस्ती बिजली मिलेगी। पहला यूनिट 50 महीने और दूसरा यूनिट 56 महीने में बनकर तैयार होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सोनभद्र में ओबरा डी नाम से 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है जिसमें यूपी सरकार और एनटीपीसी की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।

इस परियोजना का पहला यूनिट 50 महीने और दूसरा यूनिट 56 महीने में बनकर तैयार होगा। जिसमें कुल 17985 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि प्लांट लगने के बाद एक रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी।

 

Exit mobile version