Site icon Yashbharat.com

UP के Deputy CM का अजीबाे गरीब बयान, कहा- टेस्ट ट्यूब से पैदा हुई थीं सीता

dineshsharma

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अजीबाे गरीब बयान दिया है। मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म मिट्टी के बर्तन से हुआ था, यानी उस समय भी टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का कॉन्सेप्ट था।

दिनेश शर्मा ने कहा कि सीता जी भी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘रामायण काल में माता सीता का जन्म एक मिट्टी के बर्तन यानी घड़े से हुआ था, यानी रामायण के समय में टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक रही होगी।’

यही नहीं, अपने संबोधन में दिनेश शर्मा ने महाभारत और रामायण काल की तकनीक का जमकर बखान किया और नारद भगवान को पहला पत्रकार भी बताया। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की शुरुआत आधुनिककाल में ही नहीं हुई थी, ये तो महाभारत काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि नारद जी पहले पत्रकार थे।

महाभारत काल पर ‘ज्ञान’ देते हुए उन्होंने दावा किया कि गुरुत्वाकर्षण शक्ति, प्लास्टिक सर्जरी और परमाणु की खोज भी कहीं और नहीं बल्कि भारत में हुई थी। यही नहीं उन्होंने महाभारत काल की तकनीक का बखान करते हुए कहा कि उस समय भी उत्तम तकनीक मौजूद थी।

इस कड़ी में उन्होंने संजय और धृतराष्ट्र का भी उदाहरण दिया और बताया कि उस समय भी लाइव टेलीकास्ट होता था। हस्तिनापुर से ही बैठे-बैठ संजय कुरुक्षेत्र में हो रहे महाभारत के युद्ध का दृष्टांत धृतराष्ट्र को बताते थे।

Exit mobile version