ग्वालियर । उत्तप्रदेश से सटे मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में भिंड सहित कई जिलों को सफेद नशे (स्मैक) का कारोबार तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भिंड पुलिस ने हाल ही में करीब डेढ़ करोड़ की लगभग डेढ़ स्मैक बरामद की है।
सफेद जहर लेकर आए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे इसे यूपी के उरई और जालौन से लेकर आए हैं। 150 से लेकर 250 स्र्पए की पुड़िया के रूप बिक रही स्मैक चाय की गुमटी, ढाबों और सुनसान इलाकों में आसानी से मिल रही है। एक अनुमान के मुताबिक भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया और शिवपुरी जिले में 100 से ज्यादा स्थानों पर रोजाना आधा करोड़ से ज्यादा स्मैक का कारोबार हो रहा है। इन जिलों में करीब 3 हजार लोग सफेद जहर के धुएं के आदी हो चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है।
भिंड के बिड़रा, श्योपुर के राडेप गांव में ज्यादा नशा
उत्तरप्रदेश के रास्ते चंबल में आ रहे सफेद जहर की पहुंच शहरी क्षेत्र, कस्बों से होती हुई अब ग्रामीण इलाकों में पहुंच गई है। भिंड जिले में आलमपुर के बिड़रा गांव और श्योपुर जिले में बड़ौदरा के राडेप गांव सबसे ज्यादा स्मैक का नशा करने वाले लोग हैं। भिंड के मौ कस्बे में भी सफेद जहर के धुएं में खोने वालों की संख्या बढ़ रही है। राडेप में सबसे ज्यादा स्मैक के तस्कर रहते हैं। बिड़रा गांव में स्मैक के लिए लोग प्रॉपर्टी बेचकर मजदूरी तक करने के लिए मजबूर हैं।
ट्रांसपोर्टेशन हब बन रहा अंचल
जानकार बताते हैं कि ग्वालियर चंबल में सफेद नशे की खेप नेपाल से चलकर यूपी के उरई-जालौन तक आती है और वहां से भिंड-मुरैना में इसका नेटवर्क फैला हुआ है। श्योपुर में स्मैक आने का रास्ता बारां और कोटा जिला है। दतिया में भी यूपी से तस्कर स्मैक लेकर आते हैं।
मुरैना जिला फिलहाल इस कारोबार से अछूता है लेकिन शिवपुरी में 300 से 350 स्र्पए में बिकने वाली पुड़िया श्योपुर से आती है। सूत्र बताते हैं कि यूपी-राजस्थान से जितनी मात्रा में स्मैक आती है उतनी खपत यहां नहीं है। अंचल इस नशे का ट्रांसपोर्टेशन हब भी है। यहां से नशे की खेप महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में भेजी जाती है।
चाय की गुमटी, ढाबों पर स्मैक:
उत्तरप्रदेश से आया सफेद जहर शहर, कस्बों की संकरी गलियों और ग्रामीण अंचल के अलावा चाय की गुमठी और ढाबों पर भी बिक रहा है। मालनपुर के फैक्टरी ऐरिया में रिठौरा रोड पर चाय की गुमटी में स्मैक बिकते हुए आसानी से देखा जा सकता है। यहां स्मैक के खरीदार ज्यादातर ट्रक डाइवर-क्लीनर हैं। इसके अलावा फैक्टरी इलाके में काम करने वाले मजदूर भी स्मैक का धीमा जहर खरीद रहे हैं।
अंचल में पकड़ी गई स्मैक की बड़ी खेप
1- भिंड – 24 मई को मौ थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी से भगौड़े देशराज पुत्र नरेंद्र भदौरिया सहित चार लोगों से 62 लाख की स्मैक जब्त की। इसके साथ ही – 11 जून को मौ पुलिस ने राजकुमार उर्फ सोनू से 10 लाख की 81 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। 30 मई को बरोही थाना पुलिस ने अनिल कुमार उर्फ बल्लू निवासी मैनपुरी यूपी से से 12 लाख रुपए कीमत की 130 ग्राम स्मैक पकड़ी।
2- दतिया- जनवरी में होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र सोलंकी के बेटे के कब्जे से धीरपुरा पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमती 50 ग्राम स्मैक जब्त की थी। इससे ठीक 8 दिन पहले कोतवाली पुलिस ने सपा पहाड़ बस्ती से स्मैक बेच रही महिला सुमेधा सेन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक जब्त की थी।
3- शिवपुरी- कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक को पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से डेढ़ लाख स्र्पए की स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ यह युवक अफीम के साथ भी पकड़ा जा चुका है।
इनका कहना है
हमारा टारगेट नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों की हिस्ट्रीशीट के आधार पर कुंडली भी तैयार कर रहे हैं। भिंड अच्छी कार्रवाई हुई हैं। दतिया में भी हुई है। इसको रोकने के लिए समाज के प्रबुद्धजन को भी शामिल करेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह बात पहुंचे कि इसके नुकसान बहुत हैं।
संतोष कुमार सिंह, आईजी, चंबल जोन
-
जलकर राहत योजना का लाभ लेने आगे आ रहे उपभोक्ता,50 प्रतिशत छूट का सीमित अवसर, निगम के प्रयासों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद -
अपहृत 02 नाबालिक बालिका को माधवनगर पुलिस ने जबलपुर, बिलासपुर से किया दस्तयाब, दोनों आरोपी भी गिरफ्तार -
डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी? -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद,अतिक्रमण एवं हांका दल ने जुलूस मार्ग एवं बाजार क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात पर विशेष नजर -
ईद मीलादुन्नबी जुलूस के पश्चात चला विशेष सफाई अभियान,आयोजन स्थलों एवं जुलूस मार्गों की विशेष सफाई हेतु निगम अमले ने संभाली कमान -
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित हुईं शहर की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया -
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अफसरों की मेहरबानी: बिना अनुबंध ₹10 हजार में बांटी बेशकीमती कैंटीन, संदेह के घेरे में आए अधिकारी -
Katni: गहोई समाज का 21वां कजलियाँ मिलन समारोह 30 अगस्त को, 10 वयोवृद्ध होंगे सम्मानित -
ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन -
सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई -
नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी के प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य -
रक्षाबंधन को लेकर कटनी के बाजार गुलजार, जाम से लोग परेशान -
रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी -
मिशन रीयूनाइट-48 घंटे बाद खत्म हुआ सस्पेंस: जगदलपुर के जंगल में बिछड़े शावकों को ढूंढने पहुंची माँ तेंदुआ -
सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक एवं पटेल मार्केट में लगे विशेष शिविर,कुल बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत की छूट का 1,054 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ -
मणिप्पुरम बैंक डकैती: संबलपुर जेल से तीन आरोपी कटनी लाए गए, 3 सितंबर तक पुलिस रिमांड -
अवैध शराब के खिलाफ कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट,बरही पुलिस ने 4,000 किलो महुआ लाहन और 25 लीटर कच्ची शराब नष्ट की, स्लीमनाबाद में 16 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
