Latest

प्रयागराज और प्रयागराज छिवकी से सतना के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज में माघ मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने रेल्वे का निर्णय 

कटनी (YASHBHARAT.COM)। रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज में आगामी माघ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में प्रयागराज से सतना एवं प्रयागराज छिवकी से सतना के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसका विवरण इस प्रकार है।

 

प्रयागराज/प्रयागराज छिवकी-सतना अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

 

गाड़ी संख्या 00301 प्रयागराज-सतना अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 03, 04, 15, 16, 18, 19, 23, 24 जनवरी और 01, 02,15 एवं 16 फरवरी 2025 तक (12 ट्रिप) प्रयागराज स्टेशन से सायं 18:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मध्य रात्रि 00:30 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी। (कुल 12 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 00501 प्रयागराज छिवकी-सतना अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 03, 04, 15, 16, 18, 19, 23, 24 जनवरी और 01, 02,15 एवं 16 फरवरी 2025 तक (12 ट्रिप) प्रयागराज छिवकी स्टेशन से सायं 18:55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मध्य रात्रि 01:00 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी। (कुल 12 ट्रिप)

 

स्टेशन के ठहराव

रास्ते में यह गाड़ी नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, टिकरिया, मझगवां एवं जैतवार स्टेशनों पर रुकेगी।

 

स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

Back to top button