अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर

IMG 20240525 WA0011

कटनी। रीठी थाना अंतर्गत बड़गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार कुसरा गाँव निवासी नत्थू यादव और उनका साथी श्याम लाल मुहास मंदिर दवा लेने आए थे यहां से ये दोनों बाइक से वापस गाँव लौट रहें थे जहां बड़गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारदी। घटना के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायलो को देख यहां से गुजर रहें राहगीरों ने 108 एबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां 1 यूवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें-  आबकारी विभाग का बड़ा छापा: इमलाज में मकान से 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त; महिला आरोपी गिरफ्तार