Site icon Yashbharat.com

University of Technology : लॉक डाउन में भी पूरा होगा सिलेबस, घर बैठे छात्रों को पढ़ायेगा RGPV

phone coll cartoon

भोपाल। Rajiv Gandhi University of Technology राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के छात्रों का लॉक डाउन की वजह से सिलेबस पूरा नहीं हो सका है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तारीखें घोषित कर देगा। ऐसे में शिक्षक और छात्र सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण चिंतित थे। अब इसका समाधान करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन बीई, बीटेक के स्टूडेंट्स को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई के लिए नोट्स उपलब्ध करा रहा है।

छात्रों को उतने ही सिलेबस के नोट्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जितना सिलेबस लॉकडाउन होने के बाद शेष रह गया है। यह नोट्स विवि की वेबसाइट के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विवि ने लिंक जारी कर दी है। इसमें बीई के सातवें, आठवें सेमेस्टर और बीटेक के पहले से छठवें सेमेस्टर के नोट्स अपलोड किए जाने लगे हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया 5 से 6 दिन में होगी।इसका मकसद यही है कि छात्र लॉक डाउन के दौरान घर पर स्टडी से दूर नहीं रहें।

www.rgpv.ac.in/campus/onlinelecture.html लिंक के माध्यम से छात्र नोट्स प्राप्त कर सकते हैं। आरजीपीवी ने वेबसाइट पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, बेसिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ईसीई, इंग्लिश कम्यूनिकेशन, बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि के विभिन्न् विषयों के नोट्स जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ने बताया कि इसके लिए विवि से संबद्ध कॉलेजों की फैकल्टी की सहायता ली गई है।

Exit mobile version