Site icon Yashbharat.com

अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन: अर्थी सजाकर की मांगों की गुहार

Screenshot 20240902 171708 WhatsApp

कटनी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज बड़ी संख्या में जिले भर से अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने पहुँचे थे। जहां उन्होंने अपनी ही अर्थी सजा कर कलेक्ट्रेट कायार्लय के बाहर प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने बताया कि आज ही दिन 2 सितंबर 2023 को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अतिथि शिक्षकों की महापंचायत भोपाल में बुला कर वादा किया था कि अतिथि शिक्षकों की अलग से विभागीय परीक्षा होगी। पदोन्नति के लिए प्रयास होंगे इसके साथ ही अन्य वादे किए थे।

जिसमें से अभी तक सिर्फ एक मांग जिसमें शिक्षकों का सिर्फ वेतन बढ़ाया गया पूरी हुई है। अन्य मांगे एक वर्ष बीतने के बाद भी लंबित है।

उस दिन को याद दिलाने के लिए आज जिले भर से अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और अपनी ही अर्थी सजा कर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

Exit mobile version