केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक: माता काशी बाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस; जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार
भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माता काशी बाई जी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का समय:
-
अंतिम दर्शन (भोपाल): स्व. काशी बाई जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा, जहाँ विभिन्न जन प्रतिनिधि, शुभचिंतक और नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
-
अंतिम संस्कार (जैत गांव): अंतिम दर्शन के पश्चात पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव जैत (सीहोर जिला) ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00 बजे जैत गांव में ही नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

