Site icon Yashbharat.com

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर करारा हमला: बोले- ‘कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन गई, विचारशून्य नेतृत्व के कारण हार रही चुनाव’

VVIP काफिले में सेंध: शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

VVIP काफिले में सेंध: शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर करारा हमला: बोले- ‘कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन गई, विचारशून्य नेतृत्व के कारण हार रही चुनाव’

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और अपनी नाकामियों व हार का ठीकरा चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है।

कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन चुकी है

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रही और दूसरे राजनीतिक दलों के सहारे टिकने वाली ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है।

“विचारशून्य नेतृत्व और दिशाहीन नीति”

राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हार की असली वजह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि उसका विचारशून्य नेतृत्व है। उन्होंने राहुल गांधी के उस पुराने बयान को याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ से है। शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को कमजोर करने और तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी नजर आती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।

CJI से मुलाकात की मांग और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बयान

राहुल गांधी और ‘इंडिया ब्लॉक’ के सुप्रीम कोर्ट मार्च तथा मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मिलने की मांग पर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि CJI से मिलने की एक तय संवैधानिक प्रक्रिया होती है। वहीं, जंतर-मंतर पर बैन और विरोध प्रदर्शनों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके नाम पर आम जनता को बंधक बनाना या यातायात व जनसुविधाओं को प्रभावित करना कतई उचित नहीं है।

अंत में उन्होंने जोर देकर कहा कि देश संविधान से चलता है और सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। 

Exit mobile version