नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 2.0 का पहला पूर्ण आम बजट आज संसद में पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 बजे लोकसभा के पटल पर आने वाले वित्त वर्ष के लिए सरकार का बजट पेश किया। इसमें गांव, गरीब, किसान, व्यापारियों समेत कईं बड़े ऐलान हुए। पढ़ें हर अपडेट
Live Update:
– वित्त मंत्री ने अपना भाषण खत्म किया।
– राजकोषीय घाटा पिछले साल के 3.4 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 3.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
– पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है जिसके बाद इसके दाम बढ़ेंगे।
– तंबाकू उत्पादों और तांबे पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ेगी।
– तेल के दामों में कमी आई है और पेट्रोल और डीजल पर सेस में कटौती की घोषणा करती हूं।
– इलेक्ट्रिक वाहनों की कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी हटाई जा रही है।
– इंपोर्टेड बुक्स पर 5 प्रतिशत कस्टम्स ड्यूटी का प्रस्ताव।
– 5 करोड़ तक का टर्नओवर है वो तीन महीने में एक बार रिटर्न दाखिल करेंगे, नए सिस्टम के तहत इनवॉइस सेव होगा और उसके कारण ई-वे बिल की जरूरत नहीं होगी।
– इनडारेक्ट टैक्स के मामले में जीएसटी लाया गया है। जीएसटी काउंसिल ने 92 हजार करोड़ की राहत हर साल दी।
– रेवेन्यू को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि 2-5 करोड़ के बीच उन्हें 3 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना होगा वहीं जिनकी आय 5 करोड़ से ज्यादा है उन्हें 7 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना होगा।
– एक बैंक खाते से एक साल में 1 करोड़ से ज्यादा निकालने पर लगेगा 2 प्रतिशत टीडीएस।
– आयकर रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड की बजाय आधार कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। पैन कार्ड ना होने पर आधार नंबर का उपयोग कर सकेंगे। ऐसे ही आधार ना होने पर पैन कार्ड नंबर दे सकेंगे।
– 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए जाएंगे। इन्हें ऐसे बनाया जाएगा जिससे दिव्यांग इनकी पहचान आसानी से कर सकें।
– भारत ने जो कर्जा लिया हुआ है वो जीडीपी का 5 प्रतिशत कम है जो दुनिया में सबसे कम है।
– सरकार 1 लाख 5 हजार करोड़ का विनिवेश प्राप्ति का लक्ष्य रखा है जो पीएसयू को बेचकर प्राप्त किया जा सकता है।
– CPSE में फुटकर भागीदारी को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। सरकार इसे और मजबूती देगी।
– भारत में आने वाली विदेशी बीमा कंपनियों के लिए व्यवस्था की है उसके तहत सरकार को 51 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा।
– सरकार अगले 5 वर्षों में बनियादी सुविधाओं पर 100 लाख करोड़ का निवेश करेगी।
– नेशनल हाउसिंग बैंक की रेगुलेटिंग अथॉरिटी अब रिजर्व बैंक को ट्रांसफर की जा रही है।
– पब्लिक सेक्टर बैंक को हमने आपसे में मर्ज किया है। पब्लिक सेक्टर बैंकों को 70,000 करोड़ की व्यवस्था कर रहे हैं।
– बैंकिंग और वित्तिय क्षेत्र की बात करें तो हमने जो सफाई अभियान चलाया है उसके नतीजे मिले हैं। इसमें एनपीए में 1 लाख करोड़ की कमी आई है वहीं चार लाख करोड़ की वसूली चार साल में हुई है।
– पर्यटन के क्षेत्र में 17 ऐसी जगहों को चुना है जिन्हें विश्वस्तर का बनाया जा सकता है। आदिवासियों की जो परंपरा है उन्हें की भी व्यवस्था होगी।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नए दूतावास उन देशों में भी खोले जाएंगे जहां अब तक नहीं थे। इससे भारत की छाप उन देशों तक पहुंचेगी। इसके तहत अफ्रीकी देशों में 4 भारतीय दूतावास खोले जाएंगे।
– मुद्रा स्कीम के तहत एक लाख रुपए का लोन साथ ही जनधन खाते में 5 हजार का ओवरड्राफ्ट।
– महिला केंद्रीत स्कीम्स बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का उद्देश्य।
– महिलाओं की बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की बात याद करते हुए कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम है। सरकार का उनके विकास पर जोर। महिलाओं की भागीदारी विकास में बढ़ाना है।
– 35 करोड़ LED बल्ब मुफ्त बांटे गए इससे 18 हजार 341 करोड़ की बजत हुई है।
– उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा।
– कईं मंत्रालय जो अलग-अलग तरह की ग्रांट देते हैं उन्हें एक छत के नीचे लाया जाएगा। इस फंड का उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इसका उपयोग किया जाएगा।
– भारत के युवाओं की बात करें तो उनके लिए नेशनल शिक्षा नीति लाने जा रही है, यह पूरी दुनिया में सबसे अच्छी शिक्षा की व्यवस्था होगी। स्कूल हो या उच्च शिक्षा इसमें सरकारी सिस्टम्स का बेहतर उपयोग होगा।
– रेलवे सबअर्बन में ज्यादा विकास करेगी साथ ही मेट्रो की जो परियोजनाएं शुरू की गईं हैं उन्हें समय पर पूरा किया जा सके इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
– 1700 शहरों में 45 हजार शौचालय गूगल मैप पर नजर आ रहे हैं।
– स्वच्छता की बात करें तो 95 प्रतिशत से ज्यादा शहर खुले में शौच मुक्त। महात्मा गांधी की 150वीं बरसी पर उनकी नीतियों और शिक्षा की तरफ ध्यान देना होगा। वे स्वच्छ भारत की बात करते थे और 2 अक्टूबर 2019 तक हम पूरे देश को खुले में शौच मुक्त करने की बात कर रहे हैं।
– शहरी क्षेत्रों की बात करें तो पीएम हाउसिंग स्कीम के तहत 81लाख घर बनाए जाएंगे इसके लिए 4.83 लाख करोड़ को मंजूरी। नई तकनीक से 13 लाख घरों का निर्माण किया गया है।
– स्वच्छ भारत अभियान भारत में शुरू हुई और इसके तहत 9.6 करोड़ शौचालय इसके तहत बनाए जा चुके हैं। 5.6 लाख गांव खुले में शौच मुक्त हुए। इसे आगे बढ़ाना है।
– सरकार ने देश में 1 हजार से ज्यादा स्थानों की पहचान की है जहां जलस्तर नीचे चला गया है। देश के 256 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए फंड जुटाएंगे।
– रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की बात हो या भू-जल को ऊपर लाने की बात हो, इस मामले में हमें काम करना होगा। घर का पानी कृषि के क्षेत्र में उपयोग हो सके इसकी व्यवस्ता करनी होगी।
– सभी भारतीयों को साफ पेयजल उपलब्ध करवाना लक्ष्य, इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है। यह पानी के प्रबंधन की बात करेगा साथ ही हर नल जल, हर घर जल का लक्ष्य है।
– जीरो बजट फार्मिंग की बात हम कर रहे हैं, यह कोई नई चीज नहीं है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा करना आसान हो सकेगा।
– किसानों के लिए घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा डेयरी उद्योग के विकास के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि अन्न दाता को उर्जा दाता बनाएंगे।
– व्यापार के साथ जिंदगी जीने की सुविधा किसानों के लिए भी उपलब्ध होनी चाहिए।
– अगले तीन सालों में सवा लाख करोड़ किमी सड़क को अपग्रेड किया जाएगा, इसके लिए 80,250 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
– रोजाना 130-135 किमी सड़क का निर्माण रोज हो रहा है, ग्रीन तकनीक का उपयोग करते हुए 30 किमी सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है।
– मछुआरों की बात करें तो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा स्कीम के तहत क्वालिटी कंट्रोल से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं।
– PSU की जमीन पर सस्ते घर बनाए जाएंगे। डायरेक्ट बेनेफिट स्कीम व अन्य स्कीम्स के माध्यम से 114 दिनों में घर बना दिया जाता है।
– पिछले 5 सालों में 1 करोड़ घर बनाए गए हैं, 2020 से 21-22 तक 1.9 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। इनमें शौचालयों और बिजली की व्यवस्था भी सरकार ही करती है।
– 2022 तक सभी ग्रामीण भारतीय परिवारों तक गैस और बिजली की व्यवस्था होगी, उन लोगों को छोड़कर जो इसका लाभ नहीं लेना चाहते।
– मीडिया में भी विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाया जाएगा।
– मोस्ट फेवरेट FDI देश बनने पर जोर
– रेलवे में भी PPP को मंजूरी दी जाएगी।
– बीमा में भी 100 प्रतिशत विदेशी निवेश किया जाएगा।
– सिंगल ब्रांड रिटेल सेक्टर में भी विदेशी निवेश का दायरा बढ़ाया जाएगा।
– वित्त मंत्री ने छोटे और मझौले उद्योंगों को तोहफा देते हुए मजह 59 सेकंड में 1 करोड़ का लोन देने की स्कीम का ऐलान किया है वहीं 1.5 करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए पेंशन स्कीम का भी ऐलान किया है।
– किराए के मकानों के लिए आदर्श कानून बनाया जाएगा।
– इस पेंशन स्कीम का फायदा 3 करोड़ खुदरा व्यापारियों को मिलेगा और इसके लिए आधार और पैन कार्ड की जरूरत होगी।
– वित्त मंत्री ने अपने भाषण में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने की बात कही है।
– मेक इन इंडिया को लोग समझते हैं और हम डिजिटल इंडिया को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
– जलमार्ग से भी व्यापार में सुगमता आ रही है।
– उड़ान योजना के तहत आम आदमी को हवाई जहाज में बैठने का मौका मिला।
– भारत रोजगार देने वाला देश बना है और उद्योंगों के लिए निवेश की जरूरत है।
– मुद्रा योजना ने लोगों की जिंदगी बदली है।
– भारत माला योजना के तहत रोड़ बन रहे हैं।
– देशी, विदेशी निवेश नीति का चक्र हमने शुरू किया।
– 55 साल में देश जहां 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना वहीं पिछले पांच सालों में ही हम 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गए। अब हम इसे 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्ता बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
– इस बार देश की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ हमें सरकार में बैठाया है। पहली बार महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अच्छा काम करने वाली सरकार पर भरोसा जताया। मोदी जी की अगुवाई में हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद कर रही है
– वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य की बात की।
– वित्त मंत्री ने सदन में अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है।
– निर्मला सीतारमन का बजट भाषण सुनने के लिए उनका परिवार भी संसद पहुंचा है।
– राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच चुकी हैं जहां अब वो केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी।
राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति लेने के साथ ही वित्त मंत्री ने उन्हें बजट की कॉपी भी सौंपी।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दफ्तर से निकलीं लेकिन उनके हाथ में पारंपरिक ब्रीफकेस की बजाय एक फोल्डर था जो लाल रंग के पकड़े से बंधा था और उस पर अशोक चिन्ह बना था।
इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई जहां वो राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति लेंगी।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने दफ्तर पहुंच चुकी हैं और यहां से वो अपने हाथ में घोषणाओं के पिटारे से भरा ब्रीफकेस लेकर निकलेंगी।

