katniमध्यप्रदेश

जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के परामर्शदाता और नवांकुर संस्था के सहयोग से डिठवारा में किया गया बोरी बंधान

जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के परामर्शदाता और नवांकुर संस्था के सहयोग से डिठवारा में किया गया बोरी बंधा

कटनी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के ग्राम डिठवारा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री रामानुज पांडेय के नेतृत्व एवं समन्वय से नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी के द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय खेरमाई माता मंदिर परिसर किया गया, जिसमें उपस्थित ग्राम वासियों समिति के उपस्थित सदस्यों से जल संचय अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने हेतु प्रेरित किया गया, इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र जन अभियान परिषद के द्वारा संपूर्ण जिले में नवांकुर संस्थाओं प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे जलसंचय अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी ग्राम वासियों को जन भागीदारी से नदी नालों में बहने वाले पानी को रोक कर सिंचाई, पशु पक्षियों आदि के उपयोग के लिए बचाने हेतु अधिकतम सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में रैली निकालकर जल संचय करने का संदेश दिया गया एवं आगामी कार्यक्रम हेतु कार्य योजना तैयार की गई। तत्पश्चात द्वितीय चरण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम के समीप बहने वाले केवलारी नाले में श्रमदान के माध्यम लगभग 40 बोरियों का बोरी बंधान किया गया।इस अभियान में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राम लखन चौधरी सदस्य शिवकुमार चौधरी, गनपत कोल, श्रीमती रूपा बर्मन, श्रीमती माया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि अवधेश तोमर, डॉ सुखेंद्र सिंह, सीएमसीएलडीपी छात्रा सविता सिंह सहित अन्य ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Back to top button