Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिमरार नदी के टेढ़ी घाट में ग्राम वासियों ने श्रमदान कर की नदी की साफ सफाई

IMG 20250417 WA0030

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिमरार नदी के टेढ़ी घाट में ग्राम वासियों ने श्रमदान कर की नदी की साफ सफा

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड कटनी के ग्राम टेढ़ी में सिमरार नदी में ग्राम वासियों ने श्रमदान किया, जिसमें पानी में फैली खरपतवार, घास कूड़े कचरे की सफाई की गई। और ग्राम वासियों को संगोष्ठी के माध्यम से आगामी समय में गणेश जी, दुर्गा जी आदि की मूर्तियों का विसर्जन, एवं जवारे, कजलियां अन्य पूजन सामग्री गांव के घाट में विसर्जित न करने हेतु प्रेरित करते हुए विकल्प के रूप में कुंड बनाकर उसमें पानी भरकर फिर उसमें विसर्जन किया जाए, जिससे नदी का घाट साफ सुथरा उपयोग करने योग्य रहेगा। ग्राम वासियों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए नदी के टेढ़ी स्थित घाट को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। विदित हो कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड कटनी के विभिन्न ग्रामों में प्राकृतिक जल स्रोतों नदी, तालाब, कुओं और बावड़ियों की श्रमदान से साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य नियमित रूप से जारी है, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल संवर्धन के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का रखरखाव और संवर्धन करने की दृष्टि से जन भागीदारी को बढ़ावा मिले और जन समुदाय अपने आने वाले कल के लिए जल को सुरक्षित कर सके, और पानी के उचित रखरखाव और बचत के लिए उनके व्यवहार में परिवर्तन हो। इसी श्रृंखला में विकासखंड कटनी के ग्राम टेढ़ी में सिमरार नदी के टेढ़ी घाट में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टेढ़ी, नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा, और ग्राम पंचायत टेढ़ी के सहयोग से श्रमदान कर निकले हुए कचरे को श्रृंखला बनाकर नदी के बाहर फेंका गया और आसपास की झड़ी जानकारी को काटकर साफ सफाई की गई। जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान के इस आयोजन में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच श्रीमती रेवती बाई, उप सरपंच मनोज लुनिया, समाजसेवी धनेश बहादुर सिंह, मनोज सिंह पंच, राजकुमार लुनिया पंच, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी हीरामणि हल्दकार,प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष महेश लुनिया, कुमैया कोल, सूरज पुष्पराज सिंह बृजमोहन सिंह राम अवतार कॉल और कृष्ण कुमार शाहिद बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version