जल गंगा संवर्धन के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को होंगा जिले में भव्य कार्यक्रम,विजयराघवगढ़ विधायक श्री पाठक होंगे मुख्य अतिथि
जल गंगा संवर्धन के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को होंगा जिले में भव्य कार्यक्रम,विजयराघवगढ़ विधायक श्री पाठक होंगे मुख्य अतिथ
कटनी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमीं के उपलक्ष्य में कटनी जिले में 25 मई को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गंगा दशमी पर्व पर आयोजित जिले की गतिविधियों एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए राज्य शासन ने विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक को मुख्य अतिथि घोषित किया है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान से संबद्ध पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, नगर निगम व नगरीय निकायों सहित लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और अन्य विभागों को गंगा दशमी के उपलक्ष्य में आयोजन की तैयारियों के लिए निर्देशित किया है।

