Latest

नीलकंठेशवर भक्ति धाम के तत्वावधान में कल 3 अगस्त को पन्ना मोड़ स्थित बागेश्वरधाम से नीलकंठेशवर भक्ति धाम तक पहली बार निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा, धर्मप्रेमियों से शामिल होने की अपील

कटनी(यशभारत.काम)। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेशवर भक्ति धाम के तत्वावधान में सावन माह के पावन अवसर पर कल 3 अगस्त रविवार को पन्ना मोड़ स्थित बागेश्वरधाम से शहर में पहली बार कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कावड़ यात्रा के संयोजक बाबू रंजन ग्रोवर ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर कल रविवार 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे पन्ना मोड़ स्थित बागेश्वरधाम में पूजा अर्चना कर कांवड़िया वहां से गंगा से जल भरकर डीजे एवं बैंड के साथ भजनों पर नाचते गाते हुए सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेशवर भक्ति धाम पहुंचेगी। जहां नीलकंठेशवर महादेव मंदिर स्थित शिवालय पर जलाभिषेक किया जाएगा। सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेशवर भक्ति धाम के सेवादार उघोगपति मदनलाल ग्रोवर, पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक व बाबू रंजन ग्रोवर ने शहर के सभी प्रबुद्धजनों एवं धर्म प्रेमियों से शहर में पहली बार निकलने वाली कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक