Site icon Yashbharat.com

अंडर-13 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय चेस 14-15 को

IMG 20241110 WA0100

अंडर-13 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय चेस 14-15 क

कटनी। जिला शतरंज संघ कटनी द्वारा म.प्र. शतरंज एसोसिएशन के निर्देशन में 13 वर्ष तक की आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में म.प्र. के प्रत्येक जिले के चार-चार अग्रणी खिलाड़ी बालक शामिल होंगे जो म.प्र. चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

उक्ताशय की जानकारी मंगलम मनोर में जिला शतरंज संघ ने एक प्रेसवार्ता में दी। संरक्षक डॉ एस के खंपरिया ने बताया कि म.प्र.अंडर 13 ओपन चेस स्पर्धा बालक-बालिकाओं के समूह में अलग-अलग खेली जाएंगी। जिसमें ट्राफी के अतिरिक्त 25 हजार रुपए का एवार्ड राशि निर्धारित है। 14 एवं 15 नवंबर को मंगलम मनोर के सभागार में स्पर्धा संपादित होगी। डॉ खंपरिया ने बताया कि इसके पूर्व शतरंज संघ कटनी ने राष्ट्र स्तरीय चेस चैंपियनशिप की मेजबानी की है। प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य म.प्र. की सिटी ऑफ चेस के नाम से प्रसिद्ध कटनी जिले में शतरंज के स्थानीय खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देना है। यह गर्व का विषय है कि आज कटनी से दो-दो अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते हैं और युवा प्रतिभाएं तेजी से निखरकर सामने आ रहीं हैं। कटनी शतरंज संघ की ओर से बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रतिष्ठित वरिष्ठ खिलाड़ी सीबीएस अहिरवार प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ की प्रतिनिधि पदाधिकारी श्रीमती शशि निषाद, श्रीमती हिमानी बजाज भी उपस्थित थीं।

Exit mobile version