Site icon Yashbharat.com

वैभव सूर्यवंशी से महज 12 दिन बड़ी उमा काश्वी का WPL में धमाकेदार डेब्यू: दिल्ली ने खरीदा, बनीं ऑक्शन की सबसे युवा सनसनी

स्पोर्ट्स डेस्क। कर्नाटक की 15 वर्षीय युवा ऑलराउंडर उमा काश्वी ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 28 अक्टूबर को हुए ऑक्शन में उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही उमा WPL इतिहास की सबसे कम उम्र में बिकने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

तोड़ा दीया यादव और जी कमलिनी का रिकॉर्ड

उमा ने WPL ऑक्शन में सबसे कम उम्र में बिकने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है:

कौन हैं 15 साल की ऑलराउंडर उमा काश्वी?

उमा दाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं और शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में माहिर हैं। महज 15 साल की उम्र में वे भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बन चुकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाली उमा ने अब तक 3 यूथ T20I में 4 विकेट और 2 यूथ ODI में 2 विकेट चटकाए हैं। बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित होने वाले 2027 ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

मैदान पर बंदर का सामना और मैच विनिंग प्रदर्शन

हाल ही में विदर्भ के खिलाफ महिला अंडर-19 T20 ट्रॉफी के दौरान उमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जब नागपुर के सिविल लाइंस स्टेडियम में मैच के दौरान उनका सामना अचानक एक बंदर से हो गया था।

मैदान पर उनके प्रदर्शन की बात करें तो उमा ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं, जिसकी बदौलत कर्नाटक ने यह रोमांचक मुकाबला 6 रन से जीता।

Exit mobile version