Site icon Yashbharat.com

UK कोर्ट से माल्या को झटका, जल्द भारत लाया जाएगा शराब कारोबारी

vijay

ब्रिटेन। शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन की कोर्ट से झटका लगा है। वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण के खिलाफ लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद जल्द ही माल्या को भारत लाया जाएगा। ईडी और सीबीआई के अधिकारी बीते कई दिनों से ब्रिटेन में मौजूद हैं।

उन्होंने एक के बाद ऐसे कई तथ्य दिए, जिसे कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण के लिए अहम माना। हमारी एजेंसियों के अधिकारियों के लिए यह बड़ी जीत है। बताते चलें कि माल्या भारतीय बैंकों से नौ हजार करोड़ों रुपए का घोटाला करने के बाद ब्रिटेन भाग गया था।

बीते दिनों माल्या ने ब्रिटेन की कोर्ट में कहा था कि अब वह दिवालिया हो चुका है और उसे जिंदगी बिताने के लिए अपनी पत्नी पिंकी लालवानी, निजी सहायक, परिचित कारोबारियों और अपने वयस्क बच्चों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

लंदन हाई कोर्ट में माल्या ने कहा कि उसकी पत्नी पिंकी ललवानी की सालाना 1.35 करोड़ रुपए कमाती है। पूर्व अरबपति के पास निजी संपत्ति के तौर पर केवल 2,956 करोड़ रुपए बचे हैं, जिसका उसने सेटलमेंट के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय को पेशकश की है।

11 सितंबर 2018 को 13 भारतीय बैंकों द्वारा माल्या को दिवालिया घोषित करने की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए माल्या ने कहा कि उसके बच्चे और ललवानी उसका भरण-पोषण कर रहे हैं।

बकाया से ज्यादा की संपत्ति जब्त

माल्या ने इससे पहले दावा किया था कि जितना बैंकों का उस पर बकाया था, उससे ज्यादा संपत्ति भारत सरकार जब्त कर चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में एक साक्षात्कार में उनकी (माल्या) 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त होने की बात स्वीकार की है।

प्रधानमंत्री ने साक्षात्कार में कहा था- यदि आप विजय माल्या के मामले में देखें, तो उस पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये बकाया था। मगर, सरकार ने उसकी दुनियाभर में 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

Exit mobile version