Ujjain Train Accident Alert: महिदपुर रोड स्टेशन पर मेमू ट्रेन के इंजन पर गिरा 25 KV का तार, मची भगदड़; यात्रियों ने लगाई छलांग

Ujjain Train Accident Alert: महिदपुर रोड स्टेशन पर मेमू ट्रेन के इंजन पर गिरा 25 KV का तार, मची भगदड़; यात्रियों ने लगाई छलांग

उज्जैन: उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा की ओर जा रही पैसेंजर मेमू (MEMU) ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी (25 KV) की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाईवोल्टेज तार गिरते ही ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच भारी अफरातफरी मच गई।

 इंजन में उठीं लपटें, दहशत में यात्रियों ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही महिदपुर रोड स्टेशन के पास पहुंची, अचानक ओएचई लाइन का तार टूटकर सीधे इंजन पर आ गिरा।

  • आग और चीख-पुकार: तार गिरते ही स्पार्किंग के साथ इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। ट्रेन के अंदर धुएं और आग को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

  • करंट का खौफ: डिब्बों में करंट फैलने की आशंका और घबराहट के चलते कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही नीचे छलांग लगा दी।

  • ऐसे टला बड़ा हादसा: गनीमत यह रही कि ट्रेन गति में थी और आगे निकल गई, जिससे टूटा हुआ ओएचई तार पीछे छूट गया। यदि तार ट्रेन के डिब्बों पर उलझा रहता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

 दो ट्रेनें प्रभावित, रेल यातायात कुछ देर बाधित

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी अमले और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा ओवरहेड लाइन की बिजली आपूर्ति (OHE Power Supply) को बंद कराया।

इसे भी पढ़ें-  देश का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर: अब सिक्किम की 'जैविक मछली' मचाएगी धूम, केंद्र ने जारी की SOP

इस हादसे और मरम्मत कार्य के कारण महिदपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली दो अन्य ट्रेनों को लगभग आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दतिया में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस का दबदबा, घनश्याम सिंह 6,000 से अधिक वोटों से आगे

Scroll to Top