नई दिल्ली। आधार डेटा की सिक्योरिटी एक ऐसा मुद्दा है, जो इसकी शुरुआत से ही सवालों के घेरे में है। अब आधार का डेटा फिर से एक बार खबरों में है क्योंकि तीन महीने तक चले एक इन्वेस्टिगेशन में दावा किया गया है कि एक सॉफ्टवेयर पैच है जो आधार आईडेंटिटी डेटाबेस में स्टोर डेटा की सिक्योरिटी को खतरे में डाल देता है।
इन खबरों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि यूआईडीएआई में दर्ज लोगों के विवरण खतरे में हैं। हालांकि, इस दावे के बाद यूआईडीएआई ने साफ किया है कि ऐसा संभव नहीं है और इस मामले में भ्रम फैलाया जा रहा है।
यूआईडीएआई ने ट्वीट कर साफ किया है कि डाटा हैक होने की खबरे पूरी तरह से गलत और गैरजिम्मेदाराना है। दावों का आधार नहीं है और इस मामले में भ्रम फैलाया जा रहा है।
यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि कोई भी ऑपरेटर तब तक आधार बना या अपडेट नहीं कर सकता है जब तक कोई निवासी स्वयं अपनी बॉयोमेट्रिक डिटेल उसे ना दे दे।
बता दें कि इससे पहले “हफपोस्ट इंडिया” की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक पैच, जिसे यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा डेवलप नहीं किया गया है, इसकी मदद से कथित तौर पर हैकर्स आधिकारिक आधार एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर के सिक्योरिटी फीचर को बंद कर अनधिकृत आधार नंबर जेनरेट कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कोई भी अनधिकृत व्यक्ति 2,500 रुपए में आसानी से मिलने वाले इस पैच के जरिए दुनियाभर में कहीं भी आधार आईडी बना सकता है।रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा- “आधार नामांकन सॉफ्टवेयर के हैक हो जाने से आधार डेटाबेस की सुरक्षा खतरे में आ सकती है। हमें उम्मीद है कि अधिकारी भावी नामांकनों को सुरक्षित करने और संदिग्ध नामांकनों की पुष्टि के लिए उचित कदम उठाएंगे।”
बता दें कि पिछले महीने फ्रांसीसी सुरक्षा विशेषज्ञ इलियट एल्डर्सन ने यूआईडीएआई से सवाल किया था कि क्यों यूआईडीएआई का हेल्पलाइन नंबर कई लोगों के फोन पर उनकी जानकारी के बिना दर्ज हो गया था। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उन्होंने एक बार फिर कहा है कि यूआईडीएआई डेटा में सेंध को रोकने के लिए हैकर्स के साथ काम करें।
उन्होंने कहा- “मैं दोहराता हूं कि कोई भी चीज ऐसी नहीं है, जिसे हैक नहीं किया जा सकता। यह आधार पर भी लागू होता है। कभी भी बहुत देर नहीं होती। सुनिए और हैकर्स को धमकी देने के बजाय उनसे बात कीजिए।”
-
शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल -
इन्द्रानगर में जेवर-नकदी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद, साथी की तलाश जारी -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम
