Site icon Yashbharat.com

UAE ने निभाई दोस्ती! PSL के लिए पाकिस्तान को नहीं देगा ग्राउंड

PSL 1746705387265 1746705425471

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध की स्थिति का सिर्फ इन दोनों देशों पर असर नहीं पड़ने वाला है. दुनिया के तमाम देश इससे प्रभावित होंगे. खेलों की बात करें तो पाकिस्तान में अब अपने देश में पीसीएल (PSL 10) कराने की हिम्मत नहीं बची है. उसने इस टी20 लीग को यूएई में शिफ्ट करने का फैसला लिया है. पीएसएल के शेड्यूल में बदलाव का सीधा असर इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर पर भी देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की पीएसएल सीजन 10 के बचे हुए मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस बात की चिंता है कि इससे क्या नतीजे हो सकते हैं. एक सोर्स के अनुसार पाकिस्तान को तगड़ा झटका लग सकता है.

पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी आठ मैच, जो पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले थे, अब यूएई में आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, अमीरात क्रिकेट बोर्ड में इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर संकेत दिया है कि बोर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यूएई में पीएसएल के बचे हुए मैचों की मेजबानी को मंजूरी देने की संभावना नहीं है.

Exit mobile version