Site icon Yashbharat.com

​Seoni News: मेटेवानी RTO चेकपोस्ट पर भारी बवाल, ड्राइवर की पिटाई के बाद भड़के चालकों ने पलटी गाड़ी, फूंकी झोपड़ी; देखें VIDEO

Screenshot 20260527 020913 Chrome

​Seoni News: मेटेवानी RTO चेकपोस्ट पर भारी बवाल, ड्राइवर की पिटाई के बाद भड़के चालकों ने पलटी गाड़ी, फूंकी झोपड़ी; देखें VIDEO

विशेष संवाददाता, सिवनी सिवनी: जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेटेवानी आरटीओ चेकपोस्ट पर मंगलवार रात उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक ट्रक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट से आक्रोशित होकर सैकड़ों ड्राइवरों ने भारी उत्पात मचा दिया। गुस्साई भीड़ ने न केवल आरटीओ लिखे एक वाहन को पलटकर उसमें तोड़फोड़ की, बल्कि पास ही बनी एक कच्ची झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।

​विवाद की वजह: चेकिंग के दौरान कथित मारपीट

​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मेटेवानी चेकपोस्ट के पास आरटीओ अमले और पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर चेकिंग कर्मियों और एक ट्रक ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चेकिंग स्टाफ ने ड्राइवर के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। ड्राइवर के साथ हुई इस बदसलूकी की खबर जैसे ही हाईवे पर फैली, वहां हड़कंप मच गया।

​100 से अधिक ड्राइवरों ने घेरा चेकपोस्ट, की तोड़फोड़

​अपने साथी के साथ हुई मारपीट से नाराज होकर देखते ही देखते 100 से अधिक ट्रक और भारी वाहन चालकों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आक्रोशित ड्राइवरों ने कानून हाथ में लेते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया।

​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

​इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आक्रोशित भीड़ द्वारा वाहन पलटने और आगजनी की लाइव तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

स्थिति नियंत्रण में: घटना की सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उग्र ड्राइवरों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version