Site icon Yashbharat.com

​कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल

Screenshot 20260929 002029 Photo Editor

​​कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल

​कटनी। शहर के मुख्य व्यावसायिक व सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर स्थित रामलीला मैदान के पीछे इन दिनों भारी बदहाली और गंदगी का आलम बना हुआ है। मैदान के ठीक पीछे कचरे का बड़ा ढेर जमा है, जिससे न सिर्फ आसपास के व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

​गाड़ियां मौजूद, फिर भी सड़कों पर कचरा

​स्थानीय निवासियों द्वारा साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लास्टिक की थैलियां, डिस्पोजल ग्लास, थर्माकोल और सड़ता हुआ जैविक कचरा चारों ओर बिखरा पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर नगर निगम के कचरा वाहन/डस्टबिन खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन नियमित उठान और सफाई न होने के कारण पूरा कचरा बाहर सड़कों पर फैल रहा है।

​स्थानीय निवासियों में रोष

​व्यापारियों और आसपास के रहवासियों का कहना है कि शहर के केंद्र स्थल पर इस तरह गंदगी पसरी रहना नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलता है। बदबू के कारण दुकानों पर बैठना और रास्ते से गुजरना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

​जल्द कार्रवाई की मांग

​क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि रामलीला मैदान के पीछे फैले इस कचरे की तत्काल सफाई कराई जाए और कचरा गाड़ियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित न रहे।

Exit mobile version