Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान पर दोतरफा वार: भारत के बाद बलूच विद्रोहियों का कहर, 24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला, कई पाक सैनिक ढेर

भारत ने अमृतसर, श्रीनगर, पठानकोट, कपूरथला सहित 15 शहरों में पाकिस्तान के आतंकी हमलों की कोशिश को किया नाकाम

पाकिस्तान पर दोतरफा वार: भारत के बाद बलूच विद्रोहियों का कहर, 24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला, कई पाक सैनिक ढेर। पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) में एय़र स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को जहन्नूम की सैर पर भेज दिया है। भारत के अटैक से पाकिस्तान सदमें है।

इसी बीच पाकिस्तान पर डबल अटैक हुआ है। भारत के बाद बलूच विद्रोहियों ने ताबड़तोड़ हमले कर पाक को हिला डाला है। बलूच विद्रोहियों ने भारत के हमले का फायदा उठाते हुए 4 घंटे में दूसरा बड़ा हमला पाकिस्तान सेना पर किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) ने पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के कई जवानों को मारने का दावा किया है। BLA ने हमले का वीडियो भी जारी किया है।

Exit mobile version