Latestराष्ट्रीय

दो-दो फेरे अमरावती एक्सप्रेस वर्धा पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होंगी*

जबलपुर 21 अक्टूबर। भुसावल मण्डल के बडनेरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अमरावती एक्सप्रेस दो-दो फेरा वर्धा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होंगी।

गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस दिनांक 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्धा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अथार्त वर्धा-अमरावती के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्धा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट यानी समय शाम 18:25 बजे रवाना होगी अथार्त अमरावती-वर्धा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.