Site icon Yashbharat.com

गरिमामयी सेवायात्रा पूर्ण कर दो पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त — पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने दी शुभकामनाएं

IMG 20260203 WA0039

गरिमामयी सेवायात्रा पूर्ण कर दो पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त — पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने दी शुभकामनाए

कटनी- जिला कटनी पुलिस विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी — सहायक उप निरीक्षक फेरन सिंह, प्र.आरक्षक श ब्रज भूषण तिवारी — ने 31 जनवरी 2026 को अपना लंबा, गरिमामयी और प्रेरणादायी सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। फेरन सिंह ने 12 सितंबर 1990 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर सेवायात्रा प्रारंभ की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और विवेकपूर्ण कार्यशैली से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता का विश्वास अर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ किया और सदैव अधीनस्थों को प्रेरित किया। 31 जनवरी 2026 को वे सउनि पद से सेवानिवृत्त हुए।

 

श्री ब्रज भूषण तिवारी ने 01 जून 1988 को आरक्षक के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश किया। अपने लंबे और अनुशासित सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ रहते हुए अनेक जटिल एवं गंभीर मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया। वे सदैव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के लिए जाने जाते रहे। उनकी कार्यशैली ने विभागीय साथियों एवं जनसमुदाय में विशेष पहचान बनाई। 31 जनवरी 2026 को वे प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। समारोह में दो अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा , थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के परिजन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version